ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को कुचला, चालक फरार

हनुमान मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रहे थे दोनों बच्चे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा उपचार; पुलिस ने जुटाई घटनाक्रम की जानकारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को कुचला, चालक फरार
कोटा में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को कुचला, चालक फरार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर में देर रात हिट एंड रन की घटना सामने आई। जवाहर नगर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने हनुमान मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रहे दो नाबालिग बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। दोनों घायल बच्चे बालाकुंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके पिता हनुमान प्रसाद ऑटो चलाते हैं। हादसे के बाद परिजन दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने घायल बच्चों के परिजनों को सुबह थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। हादसे के बाद कार चालक के मौके से फरार होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस के सामने चुनौती सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: