ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

मौसम बदला, अस्पतालों में बढ़े श्वास रोगी; डेंगू-स्क्रब टाइफस के मरीज घटे

आतिशबाजी से बिगड़ी आबोहवा का असर अब भी दिख रहा, अस्थमा और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मौसम बदला, अस्पतालों में बढ़े श्वास रोगी; डेंगू-स्क्रब टाइफस के मरीज घटे
मौसम बदला, अस्पतालों में बढ़े श्वास रोगी; डेंगू-स्क्रब टाइफस के मरीज घटे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। मौसम में बदलाव के साथ ही संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डेंगू और स्क्रब टाइफस के मरीजों में भले ही कमी आई हो, लेकिन मौसमी बदलाव और श्वास संबंधी बीमारियों ने अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ा दिया है।

चिकित्सकों के अनुसार, दीपावली पर आतिशबाजी के कारण शहर की आबोहवा खराब होने के बाद श्वास रोग से संबंधित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अस्थमा, सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों से जुड़ी शिकायतों के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। टीबी के मरीज भी उपचार के लिए आ रहे हैं, हालांकि इसे वायु प्रदूषण का प्रत्यक्ष परिणाम नहीं माना जा सकता।

राहत की बात यह है कि अब शहर के साथ सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी आसमान साफ होने लगा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार हुआ है और यह सामान्य स्तर की ओर लौट रहा है। इसके बावजूद मौसम में उतार-चढ़ाव और प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से सांस संबंधी परेशानियों का असर अस्पतालों में दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: