ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा में अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, ओवरलोड डंपर पकड़ा; 5.32 लाख रुपए का जुर्माना

नान्ता थाना क्षेत्र में माइंस विजिलेंस टीम की कार्रवाई, चालक के पास मिले फर्जी रॉयल्टी दस्तावेज

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, ओवरलोड डंपर पकड़ा; 5.32 लाख रुपए का जुर्माना
कोटा में अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, ओवरलोड डंपर पकड़ा; 5.32 लाख रुपए का जुर्माना
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा माइनिंग विजिलेंस टीम ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नान्ता थाना क्षेत्र में बनास बजरी से भरा ओवरलोड डंपर पकड़ा। वाहन में बजरी के अवैध परिवहन और फर्जी रॉयल्टी दस्तावेज मिलने पर खनिज विभाग ने 5 लाख 32 हजार 400 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके बाद डंपर को नान्ता थाना पुलिस की सुपुर्दगी में देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया।

टोंक से देवली और बूंदी होकर कोटा ला रहा था बजरी

खनिज विभाग के अनुसार, कोटा एडीएम के निर्देशन में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत माइंस फोरमैन गोविंद शर्मा ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नान्ता थाना क्षेत्र में बनास बजरी से भरा ओवरलोड डंपर पकड़ा गया।

पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि वह बजरी टोंक जिले के संथली-बंथली क्षेत्र से भरकर देवली और बूंदी होते हुए कोटा ला रहा था। जांच के दौरान चालक के पास रॉयल्टी से संबंधित फर्जी दस्तावेज भी पाए गए।

5.32 लाख रुपए का जुर्माना, पुलिस को सौंपा डंपर

खनिज विभाग ने वाहन पर 5,32,400 रुपए का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के बाद डंपर को नान्ता थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया और मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

कार्रवाई के दौरान मुकेश पोसवाल के साथ बॉर्डर होमगार्ड नरपत सिंह, भगवाना राम और कल्याण सिंह मौजूद रहे।

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान जारी

खनिज विभाग के अनुसार, टोंक से कोटा तक कई पुलिस थानों, चौकियों और खनिज विभाग के कार्यालयों वाले मार्ग से अवैध बजरी का परिवहन होने का मामला सामने आया है। विभाग ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद अवैध खनन गतिविधियों में शामिल लोगों में हलचल मच गई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: