ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा को मिली एकीकृत जिला न्यायालय परिसर की सौगात, ओम बिरला ने किया शिलान्यास

अधिवक्ता कक्ष का भी होगा निर्माण, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल और विधि मंत्री जोगाराम पटेल रहे मौजूद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा को मिली एकीकृत जिला न्यायालय परिसर की सौगात, ओम बिरला ने किया शिलान्यास
कोटा को मिली एकीकृत जिला न्यायालय परिसर की सौगात, ओम बिरला ने किया शिलान्यास
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा में न्यायिक आधारभूत ढांचे के विस्तार की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। नयापुरा स्थित सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एकीकृत जिला न्यायालय परिसर और अधिवक्ता कक्ष का शिलान्यास किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल ने शिलान्यास किया। इस परियोजना से कोटा में न्यायिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित होने और अधिवक्ताओं को व्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध होने की उम्मीद है।

समारोह की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं कोटा न्याय क्षेत्र के संरक्षक न्यायमूर्ति सुदेश बंसल ने की। राजस्थान सरकार के विधि एवं न्याय विभाग के मंत्री जोगाराम पटेल और कोटा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कोटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह असेला और महासचिव शम्भू सोनी सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन के बाद दोपहर 12 बजे से प्रीतिभोज रखा गया।

एकीकृत न्यायालय परिसर के निर्माण को कोटा की न्यायिक व्यवस्था के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय पहुंचने वाले आमजन को भविष्य में बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलने की अपेक्षा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: