ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा में एकीकृत जिला न्यायालय परिसर और अधिवक्ता कक्ष का शिलान्यास

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने किया शिलान्यास, समारोह में विधि मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई अतिथि रहे मौजूद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में एकीकृत जिला न्यायालय परिसर और अधिवक्ता कक्ष का शिलान्यास
कोटा में एकीकृत जिला न्यायालय परिसर और अधिवक्ता कक्ष का शिलान्यास
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा के न्यायिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। नयापुरा स्थित सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एकीकृत जिला न्यायालय परिसर एवं अधिवक्तागण कक्ष का शिलान्यास किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति संजय के. अग्रवाल ने समारोह में शिलान्यास किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति एवं कोटा न्याय क्षेत्र के संरक्षक न्यायाधिपति सुदेश बंसल ने की। समारोह में राजस्थान सरकार के विधि एवं न्याय विभाग के मंत्री जोगाराम पटेल और कोटा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और नए न्यायालय परिसर की आधारशिला रखी।

एकीकृत जिला न्यायालय परिसर और अधिवक्ता कक्ष के निर्माण से न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। नए परिसर से न्यायिक कार्यों के संचालन के लिए आधुनिक और व्यवस्थित आधारभूत सुविधाएं विकसित होने की उम्मीद है।

समारोह का आयोजन कोटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह असेला, महासचिव शम्भू सोनी और कार्यकारिणी सदस्यों के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: