ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बाना नहीं, बान बदलो, भीतर के दोषों को दूर करना ही सच्चा परिवर्तन : योगेश मुनि

रामपुरा जैन स्थानक में प्रवचन, सत्य, संयम, सद्बुद्धि और सेवा को जीवन में उतारने का संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बाना नहीं, बान बदलो, भीतर के दोषों को दूर करना ही सच्चा परिवर्तन : योगेश मुनि
बाना नहीं, बान बदलो, भीतर के दोषों को दूर करना ही सच्चा परिवर्तन : योगेश मुनि
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, रामपुरा में चल रहे नियमित प्रवचन में शनिवार को जैन संत योगेश मुनि जी म.सा. और जितेन्द्र मुनि जी म.सा. ने सत्य, आत्मसंयम, संतोष और सेवा का महत्व बताया। योगेश मुनि ने कहा कि व्यक्ति को अपनी प्रकृति, विचारों और व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए। केवल वस्त्र बदलने से जीवन नहीं बदलता, इसलिए बाना नहीं, बान बदलने की जरूरत है। क्रोध, अहंकार, लोभ और मोह छोड़कर क्षमा, विनम्रता तथा सदाचार अपनाना ही आत्मिक उन्नति का मार्ग है।

मुनिश्री ने श्रावक के तेरहवें गुण सतकथी की व्याख्या करते हुए कहा कि व्यक्ति को वीतराग वाणी सुनने के साथ सत्य बोलना और विवेकपूर्ण आचरण करना चाहिए। अधूरा सत्य असत्य से भी अधिक नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि आधी-अधूरी जानकारी भ्रम पैदा करती है।

जितेन्द्र मुनि ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार चलने वाला भोगी है, जबकि जरूरत से ज्यादा संग्रह करने वाला रोगी है। संतोष और भक्ति मन को शुद्ध कर सदाचार की ओर ले जाते हैं। उन्होंने मनोबल मजबूत रखने और सेवा को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उनके अनुसार, सेवा केवल शब्दों से नहीं, कर्मों से प्रकट होती है।

संघ अध्यक्ष पंकज मेहता ने कहा कि प्रवचनों से सत्य, सद्बुद्धि, करुणा और आत्मसंयम अपनाने की प्रेरणा मिलती है। मंत्री अनिल दक ने नियमित प्रवचनों को सभी के कल्याणकारी बताया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: