नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा। मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित जैन जन उपयोगी सभागार में रविवार शाम जैन समाज की ओर से सामूहिक क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, महापौर अनुसुईया गोस्वामी, डिप्टी मेयर विवेक राजवंशी और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में जैन समाज की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। वक्ताओं ने क्षमावाणी के संदेश को जीवन और सामाजिक संबंधों से जोड़ते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में कार्य करते हुए कई बार अनजाने में गलतियां हो जाती हैं। ऐसी परिस्थितियों में एक-दूसरे की गलतियों को क्षमा करने की भावना रखनी चाहिए।
समारोह के दौरान अतिथियों ने जैन समाज के क्षमा, संयम और आपसी सद्भाव के संदेश को सामाजिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने एक-दूसरे से क्षमा याचना की और आपसी सौहार्द तथा भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।
