ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

योग्य समय पर योग्य कार्य करें, धर्म आराधना और साधना बढ़ाएं : योगेश मुनि

मानव जीवन दुर्लभ, इसका सदुपयोग कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलें : जितेंद्र मुनि; हीराचंद जी महाराज का 64वां दीक्षा दिवस 15 नवंबर को

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
योग्य समय पर योग्य कार्य करें, धर्म आराधना और साधना बढ़ाएं : योगेश मुनि
योग्य समय पर योग्य कार्य करें, धर्म आराधना और साधना बढ़ाएं : योगेश मुनि
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रीसंघ रामपुरा में चल रही धर्मसभा में संतों ने श्रावकों को धर्म, विनय, संयम और मानव जीवन के महत्व का संदेश दिया। गुरुवार को प्रवचन में योगेश मुनि महाराज साहब ने कहा कि व्यक्ति को योग्य समय पर योग्य कार्य करना चाहिए। धर्म की आराधना और साधना बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। विनयवान व्यक्ति में शुभ नियत और शुभ आलंबन के गुण होते हैं। वह स्वयं सद्भाव से जीवन जीता है और दूसरों को भी अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

महाराज साहब ने कहा कि व्यक्ति को जड़ पदार्थों का उपयोग जरूर करना चाहिए, लेकिन उनके प्रति अत्यधिक मोह और राग नहीं रखना चाहिए। जड़ पदार्थ दोबारा प्राप्त किए जा सकते हैं, लेकिन किसी जीव का जीवन दोबारा उसी रूप में नहीं मिलता। इसलिए जीवन का सम्मान करना और प्रत्येक जीव के प्रति संवेदनशील रहना आवश्यक है।

जितेंद्र मुनि महाराज साहब ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है। इसका सदुपयोग कर लिया तो आगे अवसर ही अवसर हैं, अन्यथा पछतावे के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा। मनुष्य को सज्जनता, सरलता और सद्भावना अपनाते हुए सभी के प्रति प्रेम, सम्मान और विनम्रता का भाव रखना चाहिए। मानव जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि आत्मकल्याण और धर्म साधना के लिए मिला है।

संघ अध्यक्ष पंकज मेहता ने बताया कि पूज्य आचार्य भगवंत श्री हीराचंद जी महाराज साहब का 64वां दीक्षा दिवस 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर एकासना, पांच-पांच सामायिक और रात्रि संवर सहित धार्मिक आयोजन होंगे। रामपुरा स्थानक में नंदीषेण मुनि, योगेश मुनि और जितेंद्र मुनि महाराज साहब का सान्निध्य मिल रहा है। संघ मंत्री अनिल दक ने श्रावकों से धर्म आराधना और साधना का लाभ लेने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: