ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

जवाहर मार्केट के व्यापारियों ने किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत, सड़क को सीसी कराने का मिला आश्वासन

दीपावली पर व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत; ओम बिरला ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जवाहर मार्केट के व्यापारियों ने किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत, सड़क को सीसी कराने का मिला आश्वासन
जवाहर मार्केट के व्यापारियों ने किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत, सड़क को सीसी कराने का मिला आश्वासन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। दीपावली के अवसर पर जवाहर मार्केट एसोसिएशन की ओर से व्यापारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत एवं अभिनंदन किया। दीपक राजानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को भी उनके सामने रखा।

कार्यक्रम में जवाहर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवनेश बबलानी ने ओम बिरला को साफा पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं स्टेशन महिला मंडल की दिव्या शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अशोक आहूजा ने शहर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन का स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने सभी अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख सड़क को सीसी कराने का दिया आश्वासन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने जवाहर मार्केट की प्रमुख सड़क की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस पर बिरला ने सड़क का सीसी निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। इससे व्यापारियों और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिल सकेगी।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं दीपावली की खुशियां

ओम बिरला ने सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों, समृद्धि और आपसी सद्भाव का पर्व है। उन्होंने व्यापारियों के उज्ज्वल भविष्य और कारोबार में उन्नति की कामना की। साथ ही कहा कि सक्षम व्यापारियों को दीपावली की खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।

व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर दिए गए आश्वासन पर ओम बिरला का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में हेमंत जी ने सभी व्यापारियों और अतिथियों का धन्यवाद किया। आयोजन में व्यापारिक एकजुटता और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: