कोटा। जवाहर नगर इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां एक चोर सामान से भरा बैग उठाकर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक स्कूटी सवार संदिग्ध बैग लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार बैग में घी, चॉकलेट, टॉफी समेत अन्य सामान रखा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई जा रही है। मौका पाकर संदिग्ध बैग उठाकर स्कूटी से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जवाहर नगर इलाके में पहले भी चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने की मांग की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
