ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा में जेईई और नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत, एक मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

मध्य प्रदेश के 16 वर्षीय छात्र का पीजी में मिला शव, बिहार का 19 वर्षीय नीट छात्र हॉस्टल के बाथरूम में अचेत मिला था; दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में जेईई और नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत, एक मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
कोटा में जेईई और नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत, एक मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। शिक्षा नगरी में जेईई और नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। जेईई की तैयारी कर रहा 16 वर्षीय छात्र महावीर नगर प्रथम क्षेत्र स्थित पीजी में मृत मिला, जबकि नीट की तैयारी कर रहा 19 वर्षीय छात्र कुन्हाड़ी क्षेत्र के हॉस्टल के बाथरूम में अचेत मिला था। उसे एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों छात्र मध्य प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। दूसरे छात्र के परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए शिकायत दी, जिसके आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

पीजी के कमरे में मृत मिला जेईई छात्र

डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी 16 वर्षीय छात्र करीब छह महीने पहले जेईई की तैयारी के लिए कोटा आया था। वह महावीर नगर प्रथम क्षेत्र में पीजी में रह रहा था। जवाहर नगर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह के अनुसार, छात्र रविवार को कोचिंग में टेस्ट देकर लौटा था। रात को पीजी में रहने वाले अन्य छात्र खाना खाने के बाद टहलने जा रहे थे। इसी दौरान सामने वाले कमरे में रहने वाले छात्र ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला।

काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने पीजी संचालक को सूचना दी। संचालक ने खिड़की से देखा तो छात्र कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची जवाहर नगर थाना पुलिस ने छात्र को नीचे उतारकर एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना रात में ही परिजनों को दे दी गई थी। परिजन कोटा पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार, फिलहाल छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

बाथरूम में अचेत मिला नीट छात्र, परिजनों ने जताया संदेह

दूसरी घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की है। एएसआई धनराज ने बताया कि बिहार के दरभंगा निवासी 19 वर्षीय छात्र पिछले डेढ़ से दो साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह लैंडमार्क क्षेत्र स्थित श्रीजी रेजिडेंसी में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, छात्र 24 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे भोजन लेकर हॉस्टल पहुंचा था। शाम को अन्य छात्रों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन 25 अक्टूबर को हॉस्टल में रहने वाले उसके भाई ने भी दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर हॉस्टल संचालक को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां छात्र बाथरूम में अचेत मिला।

उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, छात्र के कान पर चोट के हल्के निशान मिले थे। प्रारंभिक जानकारी में इनके बाथरूम में फिसलने से लगने की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, नीट छात्र के परिजनों ने उसकी मौत पर संदेह जताते हुए शिकायत दी है। इस आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दोनों छात्रों के मामलों में पुलिस परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। मौतों के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: