ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा में ज्वेलर्स के बेटे से बैग छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नांता पुलिस ने पत्थर मंडी क्षेत्र से पकड़ा आरोपी, चाकू और दस्तावेज बरामद; मुख्य आरोपी पीयूष जैठी की तलाश जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में ज्वेलर्स के बेटे से बैग छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
कोटा में ज्वेलर्स के बेटे से बैग छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा। कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर जा रहे पिता-पुत्र से बैग छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल उर्फ तरुण को 10 अक्टूबर को पत्थर मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले के मुख्य आरोपी पीयूष जैठी की तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 को फरियादी अनिल जौहरी ने नांता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी की नांता मुख्य बाजार में जौहरी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 8:54 बजे दुकान बंद करने के बाद अनिल जौहरी और उनका बेटा राहुल जौहरी बैग लेकर जा रहे थे। बैग में दुकान की चाबियां, तिजोरी की चाबी, करीब 10 ग्राम सोने के जेवर सहित अन्य सामान था।

आरोप है कि सोमनाथ मंदिर के सामने पहुंचने पर मोटरसाइकिल से बैग छीन लिया गया और चाकू से हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए। फरियादी ने पीयूष जैठी और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया था।

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दी दबिश

पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा नंबर 239/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने के साथ आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को साहिल उर्फ तरुण के पत्थर मंडी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की तो आरोपी ने फॉरेस्ट की दीवार से छलांग लगा दी, जिससे उसके बाएं पैर में मोच आ गई। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

11 अक्टूबर को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ तरुण (20) पुत्र गणेश उर्फ अर्जुन, निवासी हरिजन बस्ती लाडपुरा, थाना कोतवाली, कोटा शहर, हाल निवासी सी-48 मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना, थाना नांता, कोटा शहर है।

कार्रवाई में नांता थानाधिकारी महावीर प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक घीसा सिंह, हेड कांस्टेबल तिलक चंद तथा कांस्टेबल कर्मवीर, सतपाल, हंसराज, राकेश कुमार और जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल प्रदीप कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल प्रदीप कुमार की विशेष भूमिका रही। मुख्य आरोपी पीयूष जैठी की तलाश जारी है।

शीर्षक को ज्यादा सटीक बनाएंखबर को संक्षिप्त और कसा हुआ करेंपुलिस कार्रवाई को बेहतर क्रम दें

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: