ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

जेके फैक्ट्री श्रमिकों के धरने पर पहुंचे शांति धारीवाल, बोले- कांग्रेस हमेशा मजदूरों के साथ खड़ी रही

फैक्ट्री दोबारा शुरू करने, बकाया वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्री के बाहर जारी है धरना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जेके फैक्ट्री श्रमिकों के धरने पर पहुंचे शांति धारीवाल, बोले- कांग्रेस हमेशा मजदूरों के साथ खड़ी रही
जेके फैक्ट्री श्रमिकों के धरने पर पहुंचे शांति धारीवाल, बोले- कांग्रेस हमेशा मजदूरों के साथ खड़ी रही
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

बंद पड़ी जेके फैक्ट्री के श्रमिकों का अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्री के बाहर पिछले एक साल से जारी धरना अब भी जारी है। फैक्ट्री दोबारा शुरू कराने, बकाया वेतन दिलाने और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे श्रमिकों के बीच पूर्व मंत्री एवं विधायक शांति धारीवाल पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से मुलाकात कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया और संघर्ष जारी रखने का हौसला बढ़ाया।

धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूरों के साथ खड़ी रही है। मजदूरों की मेहनत और उनके अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि बकाया वेतन सहित उनकी अन्य मांगें एक न एक दिन जरूर पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की आवाज को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए धारीवाल ने आरोप लगाया कि यह सेठों की सरकार है, मजदूरों की नहीं। उनके अनुसार, मौजूदा सरकार मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुन रही। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रही है। जेके फैक्ट्री के श्रमिक लंबे समय से फैक्ट्री का संचालन शुरू कराने और बकाया वेतन सहित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: