ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा JK लोन अस्पताल सुसाइड केस में तीन अधिकारियों पर FIR, प्रशासनिक पदों से हटाया

ECG टेक्नीशियन सतीश कुमार की मौत के मामले में परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप, अस्पताल अधीक्षक समेत तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा JK लोन अस्पताल सुसाइड केस में तीन अधिकारियों पर FIR, प्रशासनिक पदों से हटाया
कोटा JK लोन अस्पताल सुसाइड केस में तीन अधिकारियों पर FIR, प्रशासनिक पदों से हटाया
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। जेके लोन अस्पताल में ECG टेक्नीशियन सतीश कुमार की आत्महत्या के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की है। तीन अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। वहीं, अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा और दो नर्सिंग अधीक्षकों नवीन शर्मा व मोहनलाल को प्रशासनिक पदों से हटा दिया गया है।

अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी अब डॉ. अमित जोशी को सौंपी गई है।

मामले में परिजनों ने अधिकारियों पर सतीश कुमार से लगातार 13 दिन तक ड्यूटी करवाने और मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को परिजन शव लेकर जेके लोन अस्पताल पहुंचे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। परिजनों की मांग थी कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

देर रात पुलिस ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की। इसके बाद शनिवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

तीन अधिकारियों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटाया

मामले के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा और नर्सिंग अधीक्षक नवीन शर्मा व मोहनलाल को उनके प्रशासनिक पदों से हटा दिया है। अब जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक का कार्यभार डॉ. अमित जोशी को सौंपा गया है।

सतीश कुमार की आत्महत्या के मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और दर्ज FIR के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि ड्यूटी व्यवस्था और कथित मानसिक प्रताड़ना के आरोपों में किनकी क्या भूमिका रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: