ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

JK लोन टेक्नीशियन सतीश सुसाइड केस में 10 बिंदुओं पर होगी जांच, ड्यूटी रजिस्टर से CCTV तक खंगालेगी पुलिस

13 दिन लगातार ड्यूटी करवाने के आरोपों की होगी पड़ताल, मोबाइल कॉल डिटेल और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जांच के दायरे में; तीन अधिकारियों की भूमिका पर भी पुलिस जुटाएगी साक्ष्य

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
JK लोन टेक्नीशियन सतीश सुसाइड केस में 10 बिंदुओं पर होगी जांच, ड्यूटी रजिस्टर से CCTV तक खंगालेगी पुलिस
JK लोन टेक्नीशियन सतीश सुसाइड केस में 10 बिंदुओं पर होगी जांच, ड्यूटी रजिस्टर से CCTV तक खंगालेगी पुलिस
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। जेके लोन अस्पताल के ECG टेक्नीशियन सतीश कुमार आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 10 अहम बिंदुओं पर जांच की तैयारी की है। इसमें अस्पताल का ड्यूटी रजिस्टर, CCTV फुटेज, मोबाइल की कॉल डिटेल, ऑडियो रिकॉर्डिंग और कर्मचारियों के बयान महत्वपूर्ण साक्ष्य होंगे। पुलिस यह पता लगाएगी कि सतीश से वास्तव में लगातार 13 दिन तक ड्यूटी करवाई गई थी या नहीं और प्रतिदिन कितने घंटे काम लिया जा रहा था।

दरअसल, सतीश कुमार ने शुक्रवार को महात्मा गांधी कॉलोनी स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने अस्पताल में लगातार 13 दिन ड्यूटी करवाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। सुसाइड नोट में जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक और नर्सिंग अधीक्षकों सहित तीन अधिकारियों के नाम सामने आए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीनों अधिकारियों को प्रशासनिक पदों से हटाकर एपीओ कर दिया था।

इन 10 बिंदुओं पर होगी पुलिस की जांच

1. ड्यूटी रजिस्टर की जांच: पुलिस अस्पताल का ड्यूटी रजिस्टर कब्जे में लेकर सतीश की ड्यूटी की तारीख, समय और शिफ्ट का रिकॉर्ड जांचेगी। इससे लगातार 13 दिन ड्यूटी करवाने के आरोपों की पड़ताल होगी।

2. ड्यूटी के वास्तविक घंटे: सतीश की प्रतिदिन कितने घंटे ड्यूटी लगाई जाती थी और दिन-रात की शिफ्ट के नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।

3. CCTV फुटेज खंगालेगी पुलिस: अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की 13 दिनों की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी। इसमें सतीश के अस्पताल आने और ड्यूटी खत्म होने के समय का पता लगाया जाएगा।

4. ड्यूटी रजिस्टर और CCTV का मिलान: रजिस्टर में दर्ज ड्यूटी के समय का CCTV फुटेज से मिलान किया जाएगा, ताकि वास्तविक ड्यूटी अवधि की पुष्टि हो सके।

5. मोबाइल कॉल डिटेल की जांच: सतीश के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। इससे पता लगाया जाएगा कि ड्यूटी को लेकर उसकी किन अधिकारियों से बातचीत होती थी।

6. ऑडियो रिकॉर्डिंग की पड़ताल: मोबाइल में मौजूद ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य संबंधित बातचीत की जांच होगी। सुसाइड नोट में नामजद अधिकारियों से हुई बातचीत को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

7. ECG विभाग के कर्मचारियों का रिकॉर्ड: विभाग में कुल कितने कर्मचारी कार्यरत थे, उनके बीच काम का बंटवारा किस तरह होता था और सतीश पर अतिरिक्त काम का दबाव था या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।

8. सहकर्मियों के बयान: ECG विभाग में सतीश के साथ काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि सतीश ने कभी ड्यूटी को लेकर परेशानी बताई थी या नहीं।

9. तीन अधिकारियों की भूमिका: अस्पताल में ड्यूटी लगाने, शिफ्ट तय करने और कर्मचारियों से काम करवाने की जिम्मेदारी किसकी थी, इसकी पड़ताल होगी। तीनों अधिकारियों के फैसलों और भूमिका से जुड़े रिकॉर्ड भी जांचे जाएंगे।

10. मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जांच रिपोर्ट: मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से भी जांच टीम गठित की जाएगी। यह टीम अस्पताल की ड्यूटी व्यवस्था, रिकॉर्ड और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट को पुलिस अपनी जांच में शामिल करेगी।

साक्ष्यों के आधार पर तय होगी आरोपों की सच्चाई

गौरतलब है कि शनिवार को मेडिकल बोर्ड से सतीश कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। अब पुलिस दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर रहेगा कि सतीश की ड्यूटी किस तरह लगाई जा रही थी, उसने अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी रखी थी या नहीं और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। तीनों अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस जांच पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: