ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

1600 दीपकों के दीपदान के साथ कर्मयोगी सेवा संस्थान का 16 दिवसीय श्राद्ध तर्पण महोत्सव सम्पन्न

27वें वार्षिक आयोजन में ज्ञात-अज्ञात दिवंगत आत्माओं की शांति और मोक्ष के लिए की प्रार्थना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
1600 दीपकों के दीपदान के साथ कर्मयोगी सेवा संस्थान का 16 दिवसीय श्राद्ध तर्पण महोत्सव सम्पन्न
1600 दीपकों के दीपदान के साथ कर्मयोगी सेवा संस्थान का 16 दिवसीय श्राद्ध तर्पण महोत्सव सम्पन्न
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कर्मयोगी सेवा संस्थान की ओर से रोटेदा रोड स्थित गुरु धाम कॉलोनी में आयोजित 27वें वार्षिक श्राद्ध तर्पण महोत्सव का समापन सर्व पितृ अमावस्या पर दीपदान के साथ हुआ। 16 दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन दिवंगत आत्माओं की शांति, मुक्ति और मोक्ष की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संस्था परिवार की ओर से 1600 दीपक प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन ‘कर्मयोगी’ और अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 16 दिनों से लगातार चल रहे श्राद्ध तर्पण अनुष्ठान में सभी ज्ञात-अज्ञात दिवंगत आत्माओं का विधि-विधान से आह्वान किया गया। समापन अवसर पर सामूहिक दीपदान के माध्यम से दिवंगत आत्माओं की शांति और मोक्ष की कामना की गई। साथ ही देश-दुनिया में प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

1600 दीपकों से किया दीपदान

समापन कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने एकजुट होकर ‘ॐ शांति’ मंत्र का जाप किया और 1600 दीपक प्रज्वलित किए। दीपदान के दौरान वातावरण आध्यात्मिक श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

संस्थान की ओर से आयोजित यह 27वां वार्षिक श्राद्ध तर्पण महोत्सव 16 दिनों तक चला। आयोजन में धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ सामूहिक प्रार्थना और दीपदान के माध्यम से दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

संस्था पदाधिकारी और शहरवासी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य संयोजक गोविंद नारायण अग्रवाल, संस्थापक राजाराम जैन ‘कर्मयोगी’, अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, हेमंत सिंह, कमल सिंह सोलंकी, धर्मपाल सिंह, बसंत भरावा, योगेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह हाड़ा, नीलम शर्मा, कुसुम सिंह, नीलम सिंह, नंद कंवर हाड़ा, निशा महावर, गीता शर्मा, शारदा शर्मा, हरिराम मीणा, अंजलि शर्मा, तनु शर्मा, पीहू शर्मा और युविका मोदी सहित संस्था परिवार के सदस्य एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: