लाडपुरा (कोटा)। खेड़ारामपुर गांव स्थित बालाजी बाग मंदिर से हनुमानजी महाराज की चांदी की मूर्ति चोरी हो गई। मूर्ति का वजन लगभग 80 से 100 ग्राम बताया गया है। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मंदिर समिति ने कैथून थाने में रिपोर्ट दी है। कैथून पुलिस मामले की जांच कर रही है।
