ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

दो युवकों पर चाकुओं से हमला, अस्पताल पहुंचे हमलावरों ने इमरजेंसी में की तोड़फोड़

गुमानपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात, एक घायल आईसीयू में भर्ती

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दो युवकों पर चाकुओं से हमला, अस्पताल पहुंचे हमलावरों ने इमरजेंसी में की तोड़फोड़
दो युवकों पर चाकुओं से हमला, अस्पताल पहुंचे हमलावरों ने इमरजेंसी में की तोड़फोड़
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। गुमानपुरा थाना क्षेत्र में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर लाठियों और चाकुओं से हमला कर दिया गया। घायल आशीष घोसी और अरबाज को एमबीएस अस्पताल लाया गया। आरोप है कि उनके पीछे अस्पताल पहुंचे हमलावरों ने इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ की और घायलों पर दोबारा हमला करने का प्रयास किया। इससे मरीजों, परिजनों और चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार दोनों युवकों पर हमले के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान करीब 30 से 40 लोगों का समूह हथियार लहराते हुए इमरजेंसी वार्ड में घुस आया। उपद्रवियों ने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी और घायलों तक पहुंचने का प्रयास किया।

हेड कांस्टेबल ने रोका, पुलिस बल ने संभाली स्थिति

मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल रमेशचंद ने तत्परता दिखाते हुए हमलावरों को रोका। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।

दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। एक की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि दूसरे का उपचार इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। अस्पताल के भीतर घुसकर तोड़फोड़ और दोबारा हमले के प्रयास ने मरीजों तथा चिकित्सा कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: