ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटड़ी नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, 100 मीटर दूर फंसे थे

NDRF-SDRF ने सुबह 5:30 बजे दोबारा शुरू किया अभियान, स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों ने भी की मदद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटड़ी नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, 100 मीटर दूर फंसे थे
कोटड़ी नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, 100 मीटर दूर फंसे थे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा में कोटड़ी नहर में नाव पलटने से डूबे चार युवकों के शव करीब 18 घंटे बाद बुधवार सुबह निकाल लिए गए। चारों के शव घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर मिले। हादसा मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था। नाव पलटने से सात लोग नहर में बह गए थे, जिनमें से महिला और नाविक समेत तीन लोग किसी तरह बाहर निकल आए थे।

बुधवार सुबह 5:30 बजे NDRF और SDRF की टीमों ने दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सबसे पहले विकास वर्मा उर्फ सुमन (22) और सूरज सिंह (22) के शव मिले। इसके कुछ घंटे बाद स्थानीय मछुआरों, नाविकों और गोताखोरों की मदद से यश जोशी उर्फ येशू (19) का शव तलाश लिया गया। बाद में रेस्क्यू टीम ने राहुल जोशी (18) का शव भी निकाल लिया। यश और राहुल चचेरे भाई थे।

बताया गया कि नहर में मंगलवार को ही पानी छोड़ा गया था। हादसे के बाद से ही लापता युवकों की तलाश में बचाव दल जुटे हुए थे। चारों शव मिलने के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की तलाश पूरी हुई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: