ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कुन्हाड़ी के पीजी में 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की, राजस्थान लोक परिवहन में था कंडक्टर

निवाई निवासी धनराज जाट का कमरे में मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कुन्हाड़ी के पीजी में 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की, राजस्थान लोक परिवहन में था कंडक्टर
कुन्हाड़ी के पीजी में 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की, राजस्थान लोक परिवहन में था कंडक्टर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक पीजी हॉस्टल में 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धनराज जाट निवासी निवाई के रूप में हुई है। वह कुन्हाड़ी क्षेत्र के एक पीजी हॉस्टल में रह रहा था और राजस्थान लोक परिवहन बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था।

जानकारी के अनुसार धनराज मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अपने कमरे में था। कुछ समय बाद जब कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अन्य लोगों ने जानकारी ली। कमरे में धनराज का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: