नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा
कोटा। आरपीसीसी के तत्वावधान में आयोजित लाल बहादुर शास्त्री कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में कुलदीप केसरी विजेता बनी। चार माह तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया।
मीडिया प्रभारी मुकेश चड्ढा ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम कोटा के उप महापौर विवेक राजवंशी रहे। उन्होंने कहा कि खेल तनाव कम करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों में सभी खिलाड़ी आपसी प्रेमभाव और प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ भाग लेते हैं। ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी देते हैं।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा विहार के पूर्व पार्षद योगेश अहलूवालिया राणा, सुमंगलम ग्रुप के डायरेक्टर ईश्वर लाल सैनी और आर्य समाज कोटा के प्रतिनिधि जयप्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन में आरपीसीसी संयोजक राकेश सिंह राठौड़, सह संयोजक जितेंद्र माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, रितेश मोदी, दिलीप शर्मा, विवेक विजय और ललित शर्मा का विशेष सहयोग रहा। आरपीसीसी की ओर से खेल आयोजनों के साथ विभिन्न सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। संगठन आमजन की मदद के लिए प्रयासरत रहता है।
