ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

लिगेसी वेस्ट निस्तारण में देरी पर संवेदक को नोटिस, निगम आयुक्त ने नांता में किया निरीक्षण

RDF प्लांट के काम की धीमी गति पर जताई नाराजगी; कैथूनीपोल-अभय कमांड सेंटर लिंक रोड में घुमाव कम रखने के निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
लिगेसी वेस्ट निस्तारण में देरी पर संवेदक को नोटिस, निगम आयुक्त ने नांता में किया निरीक्षण
लिगेसी वेस्ट निस्तारण में देरी पर संवेदक को नोटिस, निगम आयुक्त ने नांता में किया निरीक्षण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने गुरुवार को नांता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड, RDF प्लांट और निर्माणाधीन लिंक रोड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काम में लापरवाही और धीमी प्रगति मिलने पर आयुक्त ने संबंधित संवेदकों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

लिगेसी वेस्ट निस्तारण में देरी पर नाराजगी

नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड में करीब 2.5 लाख क्यूबिक मीटर लिगेसी वेस्ट के निस्तारण की निर्धारित अवधि पूरी होने के बावजूद काम अधूरा मिला। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर शेष कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने नांता में कचरे का व्यवस्थित पृथक्कीकरण नहीं होने पर भी संबंधित संवेदक को नोटिस देने के निर्देश दिए। वहीं आंवली क्षेत्र में निर्माणाधीन RDF प्लांट के काम की धीमी गति पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित संवेदक को नोटिस जारी करने को कहा।

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से प्रस्तावित 13.33 लाख क्यूबिक मीटर कचरे के निस्तारण के लिए RTU से जल्द सर्वे कराने की प्रक्रिया का फॉलोअप लेने के निर्देश भी दिए गए।

लिंक रोड का किया निरीक्षण

इसके बाद निगम आयुक्त ने कैथूनीपोल से अभय कमांड सेंटर तक निर्माणाधीन लिंक रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टील ब्रिज और साजीदेहड़ा नाले पर बन रही एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

आयुक्त ने यातायात की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिंक रोड में घुमाव न्यूनतम रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेंट पॉल स्कूल के पास प्रस्तावित सर्किल की डिजाइन तैयार करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: