कोटा। ब्यूटी ब्रांड ‘LEP—इंसपायर्ड बाय आयुर्वेदा’ ने त्वचा और बालों की देखभाल के लिए आयुर्वेद से प्रेरित उत्पाद पेश किए हैं। ब्रांड की संस्थापक मिशु कथूरिया ने बताया कि वर्ष 2021 में शुरू की गई इस पहल की अवधारणा ‘सौंदर्य से पहले उपचार’ है। उत्पादों को तैयार करने में तेल, जड़ी-बूटियों, फूलों और देसी घी जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।
कथूरिया के अनुसार, बालों की देखभाल की श्रृंखला में ‘रुद्र केश क्लींजर’, ‘दशबूटी हेयर ऑयल’, ‘मैजिकल हर्ब्स’ और ‘कुदरत केशामृतम’ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला में बरगद की जड़ सहित विभिन्न वनस्पतियों का उपयोग किया गया है। ब्रांड ने इन उत्पादों को बालों और स्कैल्प की देखभाल के उद्देश्य से तैयार किया है।
त्वचा की देखभाल के लिए ‘सुमुख अमृतम् शतधौत घृत’ फेस क्रीम भी पेश की गई है। कथूरिया ने बताया कि इसे बनाने में घी को सौ बार धोने की पारंपरिक विधि अपनाई जाती है। इसमें केसर और गुलाब जल का भी इस्तेमाल होता है।
ब्रांड के अनुसार, उत्पाद हस्तनिर्मित हैं और पारंपरिक विधियों से तैयार किए जाते हैं। त्वचा एवं बालों पर इनके प्रभाव संबंधी दावे कंपनी की ओर से किए गए हैं।
