ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / सामाजिक सरोकार / लेख विस्तार
सामाजिक सरोकार

पुण्य स्मृति में लव-कुश वाटिका में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पुण्य स्मृति में लव-कुश वाटिका में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पुण्य स्मृति में लव-कुश वाटिका में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। प्रियजन की स्मृति को प्रकृति से जोड़ते हुए विनोद टोरडी एवं अभिषेक जैन ने अपने बेटे एवं छोटे भाई की पुण्य स्मृति में लव-कुश वाटिका में पीपल के पौधों का पौधारोपण किया। ग्रीन आर्मी वेलफेयर सोसायटी, कोटा के सहयोग से आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जीवदया का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विनोद टोरडी एवं अभिषेक जैन ने कहा कि अपने प्रियजन की स्मृति में पौधा लगाना उनकी यादों को प्रकृति के साथ लंबे समय तक जीवंत रखने का एक सार्थक माध्यम है। पौधा आने वाली पीढ़ियों को छांव, हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण देने के साथ जीव-जंतुओं के लिए भी उपयोगी होता है।

लव-कुश वाटिका में ‘पापा की वाटिका’ विकसित की गई है। इस पहल के तहत कोई भी व्यक्ति अपने प्रियजन की स्मृति में यहां पौधारोपण कर सकता है और उनकी याद को प्रकृति के साथ जोड़ सकता है। वाटिका में लगाए गए पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ जीवदया की भावना को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी वेलफेयर सोसायटी, कोटा की चेयरपर्सन मंजू जैन सहित ग्रीन आर्मी की ग्राउंड टीम मौजूद रही। टीम ने पौधारोपण में सहभागिता निभाई और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल के प्रति भी प्रतिबद्धता जताई।

ग्रीन आर्मी वेलफेयर सोसायटी कोटा की ओर से विनोद टोरडी एवं अभिषेक जैन के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने कहा कि पुण्य स्मृति में पौधारोपण जैसी पहल समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करती है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: