ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

महाराजा अग्रसेन के ‘एक रुपया–एक ईंट’ संदेश पर विशेष डाक टिकट जारी

माय स्टैंप योजना के तहत तैयार टिकट का नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश बिरला ने किया विमोचन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
महाराजा अग्रसेन के ‘एक रुपया–एक ईंट’ संदेश पर विशेष डाक टिकट जारी
महाराजा अग्रसेन के ‘एक रुपया–एक ईंट’ संदेश पर विशेष डाक टिकट जारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा, 2 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप की ओर से डाक विभाग की ‘माय स्टैंप’ योजना के तहत विशेष डाक टिकट जारी किया गया। टिकट पर महाराजा अग्रसेन के प्रसिद्ध सिद्धांत ‘एक रुपया–एक ईंट’ को प्रमुखता से दर्शाया गया है। नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला ने इसका विमोचन किया।

ग्रुप चेयरमैन संजय गोयल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के विचारों और सामाजिक सहयोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। संभागीय अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि डाक टिकट के माध्यम से इस सिद्धांत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

विमोचन के अवसर पर राजेश बिरला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने सेवा, सहयोग, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। ‘एक रुपया–एक ईंट’ की भावना समाज के प्रत्येक परिवार को जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता से जोड़ती है।

नवनिर्वाचित पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समाज सेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित था। चेयरमैन परमानंद गर्ग ने बताया कि यह सिद्धांत सामाजिक एकजुटता और परस्पर सहयोग का प्रतीक है। माय स्टैंप के जरिए उनके आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में चेयरपर्सन पुष्पा गर्ग, उपाध्यक्ष कमलेश गोयल, संभागीय महामंत्री सपना गोयल, जिला अध्यक्ष राजकुमार महाजन सहित ग्रुप के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल को महाराजा अग्रसेन के संदेश को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: