कोटा। महावीर नगर प्रथम निवासी 44 वर्षीय हरीश मदनी की मकान में लगी आग में झुलसने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले उनके मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। हादसे में हरीश मदनी झुलस गए थे।
परिजनों के अनुसार हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए सुधा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले तीन दिनों से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
