ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा के मंडाना में सांप के काटने से 13 वर्षीय बालिका की मौत, इलाज में देरी से बिगड़ी हालत

दीपक लेने बाजार जा रही थी अनुसूया, परिजन पहले देवी-देवताओं के स्थान पर ले गए; रात 10:30 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा के मंडाना में सांप के काटने से 13 वर्षीय बालिका की मौत, इलाज में देरी से बिगड़ी हालत
कोटा के मंडाना में सांप के काटने से 13 वर्षीय बालिका की मौत, इलाज में देरी से बिगड़ी हालत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। मंडाना इलाके में सांप के काटने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सांप के काटने के बाद बालिका को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले देवी-देवताओं के स्थान पर ले जाया गया। वहां काफी समय बीतने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में गंभीर स्थिति में उसे कोटा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान अनुसूया (13) के रूप में हुई है। वह कक्षा 6 में पढ़ती थी। उसके मामा अंकित ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे अनुसूया घर से बाजार दीपक लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सांप ने उसे काट लिया।

मामा के अनुसार सांप के काटने के बाद परिजन उसे पहले देवी-देवताओं के स्थान पर लेकर गए। वहां काफी समय तक उसे रखा गया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। बाद में रात करीब 10:30 बजे परिजन उसे गंभीर हालत में कोटा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने बालिका की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया।

मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: