ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

मार्बल कारोबार का झांसा देकर 50 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 75 हजार रुपए बरामद किए; मामले के सरगना और अन्य आरोपियों की तलाश जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मार्बल कारोबार का झांसा देकर 50 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
मार्बल कारोबार का झांसा देकर 50 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा

कोटा एयरपोर्ट पर मार्बल का काम दिलाने का झांसा देकर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में किशोरपुरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे से पूछताछ के दौरान ठगी की रकम में से 75 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। मामले में कथित सरगना और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शक्तिनगर निवासी गोवर्धन खंडेलवाल ने रिपोर्ट दी थी कि 17 अगस्त 2026 को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना परिचय अशोक पाटनी, आर.के. मार्बल्स के रूप में दिया और कोटा एयरपोर्ट पर मार्बल का काम साझेदारी में करने का प्रस्ताव रखा। परिवादी के अनुसार, इसी झांसे में लेकर उनसे 50 लाख रुपए ठग लिए गए।

रिपोर्ट पर किशोरपुरा थाने में प्रकरण संख्या 145/2026 भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 316(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर बलवंत सिंह उर्फ बलसा और सचिन भाटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, बलवंत सिंह को जेल भेजा गया है और सचिन भाटी पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ में 75 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में लूट और हत्या जैसे गंभीर मामलों के प्रकरण भी दर्ज हैं। प्रकरण में अन्य संदिग्धों की जालौर, सिरोही, बाड़मेर और सूरत में तलाश की जा रही है।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में की गई। साइबर सेल और जिला विशेष टीम ने भी जांच में सहयोग किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: