ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा में मैरिज गार्डन के बंद कमरे में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार

बूंदी रोड स्थित उत्सव मैरिज गार्डन के तीसरी मंजिल के कमरे में चल रहा था जुआ, 77,300 रुपए, 11 मोबाइल और 52 ताश के पत्ते जब्त

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में मैरिज गार्डन के बंद कमरे में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार
कोटा में मैरिज गार्डन के बंद कमरे में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने बूंदी रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मैरिज गार्डन की तीसरी मंजिल पर स्थित बंद कमरे में ताश के पत्तों पर रुपए दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से 77,300 रुपए की जुआ राशि, 11 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शहर में अवैध जुआ-सट्टा, हथियारों और धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद मिश्रा के निर्देशन, वृत्ताधिकारी राजेश टेलर के सुपरविजन और कुन्हाड़ी थानाधिकारी देवेश भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक नंद सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बूंदी रोड स्थित उत्सव मैरिज गार्डन की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 301 में 8 से 10 लोग ताश के पत्तों पर रुपए दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि मैरिज गार्डन में उस समय कोई शादी समारोह नहीं हो रहा था।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी वारंट प्राप्त किया और मैरिज गार्डन पहुंचकर प्रबंधन को कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक, कमरे में 9 व्यक्ति गोल घेरे में बैठकर जुआ खेलते मिले। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 77,300 रुपए, 11 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लियाकत अली (59), भरत (34), लालचंद (46), अर्पित (36), प्रमोद (43), भगवानदास (35), दिनेश माखीजा (48), बलराम (28) और प्रहलाद (52) के रूप में की है। ये सभी कोटा शहर के विज्ञान नगर, आरकेपुरम, कैथूनीपोल, मकबरा, उद्योगनगर और दादाबाड़ी थाना क्षेत्रों सहित अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक धनराज, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल जगराम, नमोनारायण और सुरेंद्र कुमार शामिल थे।

कोटा शहर पुलिस ने आमजन से जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: