ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा नगर निगम में भाजपा का कब्जा, अनुसुइया गोस्वामी महापौर निर्वाचित

भाजपा को 65 और कांग्रेस को मिले 35 वोट; नतीजे से कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग के संकेत सुकेत में भी भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा एक वोट से जीते; कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा नगर निगम में भाजपा का कब्जा, अनुसुइया गोस्वामी महापौर निर्वाचित
कोटा नगर निगम में भाजपा का कब्जा, अनुसुइया गोस्वामी महापौर निर्वाचित
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी ने कांग्रेस की सुनीता कुमारी सुमन को हराकर जीत दर्ज की। मतगणना में अनुसुइया को 65 वोट मिले, जबकि सुनीता को 35 वोट मिले। नगर निगम में कांग्रेस के 39 पार्षद होने के बावजूद उसके प्रत्याशी को 35 वोट मिलना क्रॉस वोटिंग के संकेत दे रहा है।

भाजपा के पास अपने 57 पार्षद थे। पार्टी को दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने की बात कही गई थी। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी को 65 वोट मिले। नतीजे के बाद कांग्रेस के चार वोट कम पड़ने और भाजपा को अपने पार्षदों की संख्या से अधिक वोट मिलने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों की पहचान सामने नहीं आई।

मतदान के दिन नगर निगम मुख्यालय में गहमागहमी रही। भाजपा पार्षद पगड़ी पहनकर बस से मतदान केंद्र पहुंचे। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस नेताओं को बैरिकेड के बाहर रोके जाने पर हंगामा हुआ। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में पक्षपात करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा नेताओं को अंदर जाने दिया गया, जबकि कांग्रेस नेताओं को रोका गया।

सुकेत में भी भाजपा की जीत

कोटा जिले की 25 वार्ड वाली सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा ने जीत दर्ज की। चोपड़ा को 13 और कांग्रेस प्रत्याशी उमरदीन खान को 12 वोट मिले। सुकेत में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और चार निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। करीबी मुकाबले में भाजपा ने एक वोट से अध्यक्ष पद हासिल किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: