ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी सुनीता कुमारी सुमन ने दाखिल किया नामांकन, राखी गौतम बोलीं- नतीजे चौंकाने वाले होंगे

दोपहर 1 बजे नगर निगम पहुंचकर भरा पर्चा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में नेता-पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी सुनीता कुमारी सुमन ने दाखिल किया नामांकन, राखी गौतम बोलीं- नतीजे चौंकाने वाले होंगे
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी सुनीता कुमारी सुमन ने दाखिल किया नामांकन, राखी गौतम बोलीं- नतीजे चौंकाने वाले होंगे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम कोटा के महापौर पद के चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कुमारी सुमन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे नगर निगम पहुंचकर निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पर्चा भरा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, निर्वाचित पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सुनीता सुमन वार्ड 17 से निर्वाचित पार्षद हैं।

नामांकन के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि महापौर चुनाव के परिणाम अप्रत्याशित हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कुमारी सुमन के पक्ष में सकारात्मक परिणाम आने का दावा किया। पार्टी की ओर से इससे पहले ही सुनीता सुमन के नाम पर सहमति बनाकर उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था।

कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय सोनी ने बताया कि नामांकन कार्यक्रम में पूर्व लाड़पुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, संगठन महामंत्री हेमराज गौतम, कैथून नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन आयना महक, नवनिर्वाचित पार्षद अनुराग गौतम, मनीष भारद्वाज, इनायत हसन और आबिद अंसारी सहित कई नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा विधि विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट पदम गौतम, सचिव प्रदीप सुमन, एडवोकेट संजय पाटौदी, योगेश विजयवर्गीय सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया।

25 सितंबर को होगा महापौर चुनाव

कोटा नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 19 सितंबर को पूरी हो गई। नामांकन पत्रों की जांच 21 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 सितंबर निर्धारित है। महापौर पद के लिए मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा और इसके बाद मतगणना होगी।

कांग्रेस की ओर से सुनीता कुमारी सुमन के नामांकन के साथ पार्टी ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। शनिवार को भाजपा ने भी वार्ड 98 की पार्षद अनुसुईया गोस्वामी को प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल कराया, जिससे मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: