ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कौशल किशोर शर्मा की भाजपा में घर वापसी, समर्थन का आंकड़ा 58 पहुंचा

वार्ड 49 से निर्दलीय जीते शर्मा ने अनुसुइया गोस्वामी को दिया समर्थन; महापौर चुनाव में भाजपा की स्थिति और मजबूत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कौशल किशोर शर्मा की भाजपा में घर वापसी, समर्थन का आंकड़ा 58 पहुंचा
कौशल किशोर शर्मा की भाजपा में घर वापसी, समर्थन का आंकड़ा 58 पहुंचा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। महापौर चुनाव से पहले भाजपा ने अपना संख्याबल और मजबूत कर लिया है। वार्ड 49 से निर्दलीय निर्वाचित पार्षद कौशल किशोर शर्मा ने भाजपा में घर वापसी करते हुए पार्टी की महापौर प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी को समर्थन देने की घोषणा की है। शर्मा के जुड़ने से 100 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा के समर्थन का आंकड़ा 58 पहुंच गया है। बहुमत से आगे खड़ी भाजपा की प्रत्याशी गोस्वामी की जीत की संभावना इससे और मजबूत हुई है।

गोस्वामी ने शर्मा को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि कई और पार्षद भी उनके संपर्क में हैं और भाजपा को समर्थन देना चाहते हैं। शर्मा की वापसी इसी कड़ी का हिस्सा है। आने वाले दिनों में पार्टी को अन्य पार्षदों का समर्थन मिलने की भी उम्मीद है।

भाजपा में लौटने के बाद शर्मा ने कहा कि कई लोग उनसे संपर्क कर रहे थे, लेकिन उनका मूल राजनीतिक परिवार भाजपा ही है। उन्होंने कहा, “मैं बीच में राह से भटक गया था, लेकिन भाजपा की रीति-नीति में मेरा अटूट विश्वास है। इसी निष्ठा के कारण अपने परिवार में लौटने का फैसला किया है।”

नगर निगम चुनाव में भाजपा के 57 और कांग्रेस के 39 पार्षद निर्वाचित हुए थे, जबकि चार सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी। शर्मा के समर्थन के बाद भाजपा का संख्याबल 58 हो गया है। कांग्रेस ने सुनीता कुमारी सुमन को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। मौजूदा संख्या बल के लिहाज से मुकाबले में भाजपा का पलड़ा भारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: