ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

महापौर पद के लिए कांग्रेस की सुनीता कुमारी सुमन ने भरा नामांकन

राखी गौतम ने 24 सितंबर को अप्रत्याशित परिणाम आने का दावा किया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
महापौर पद के लिए कांग्रेस की सुनीता कुमारी सुमन ने भरा नामांकन
महापौर पद के लिए कांग्रेस की सुनीता कुमारी सुमन ने भरा नामांकन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम महापौर पद के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुनीता कुमारी सुमन ने शनिवार दोपहर एक बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम सहित पार्टी पदाधिकारी, नवनिर्वाचित पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राखी गौतम ने दावा किया कि 24 सितंबर को महापौर चुनाव के परिणाम अप्रत्याशित होंगे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सकारात्मक परिणाम आने का विश्वास जताया।

कांग्रेस कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय सोनी ने बताया कि नामांकन के अवसर पर पूर्व लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, संगठन महामंत्री हेमराज गौतम, कैथून नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन आयना महक, नवनिर्वाचित पार्षद अनुराग गौतम, मनीष भारद्वाज, इनायत हसन और आबिद अंसारी उपस्थित रहे। इनके साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट पदम गौतम, सचिव प्रदीप सुमन, एडवोकेट संजय पाटौदी और योगेश विजयवर्गीय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: