ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

राम बारात मार्ग पर महापौर ने खुद थामी झाड़ू, कचरा गाड़ी चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

दशहरा मेला समाप्त होने के बाद हर वार्ड में सुबह सफाई अभियान चलाने की तैयारी, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर जोर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
राम बारात मार्ग पर महापौर ने खुद थामी झाड़ू, कचरा गाड़ी चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
राम बारात मार्ग पर महापौर ने खुद थामी झाड़ू, कचरा गाड़ी चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला के तहत गुरुवार को निकलने वाली राम बारात शोभायात्रा के मार्ग को स्वच्छ बनाने के लिए महापौर अनुसुईया गोस्वामी गुरुवार सुबह 6 बजे खुद सफाई अभियान में जुट गईं। रामपुरा रोड स्थित गीता भवन से शुरू हुए अभियान में उपमहापौर विवेक राजवंशी, पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर निगम अधिकारियों ने श्रमदान किया। महापौर ने हाथ में झाड़ू लेकर सड़क और दुकानों के सामने फैला कचरा एकत्र किया। इसके बाद कचरा गाड़ी में कचरा डालने के साथ खुद गाड़ी चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान में पार्षद शोमा अलुवालिया, सुनीता नायक, सीमा चौधरी, भंवरलाल, आरडी वर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुरेश सिंह जादौन, मुकेश शर्मा, सुनीता सेन, प्रेम सिंह, नंद कंवर हाड़ा और भूपेंद्र भाया सहित सामाजिक कार्यकर्ता सीमा भलवाल व महेश आहूजा भी शामिल हुए। राम बारात के मद्देनजर मार्ग के दोनों ओर सफाई कर कचरा हटाया गया।

महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि नियमित आदत बननी चाहिए। जनभागीदारी से ही शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान कचरे के ढेर नहीं लगने चाहिए तथा घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुचारू रहे। उन्होंने बताया कि दशहरा मेला समाप्त होने के बाद शहर के प्रत्येक वार्ड में सुबह इसी तरह सफाई अभियान चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: