ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

एमबीएस अस्पताल में सक्रिय जेबकतरों पर सुरक्षा गार्ड्स का शिकंजा, दो संदिग्ध पकड़े

मरीजों की लाइन में घूम रहे थे युवक; सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नयापुरा पुलिस चौकी को सौंपा, पूछताछ जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
एमबीएस अस्पताल में सक्रिय जेबकतरों पर सुरक्षा गार्ड्स का शिकंजा, दो संदिग्ध पकड़े
एमबीएस अस्पताल में सक्रिय जेबकतरों पर सुरक्षा गार्ड्स का शिकंजा, दो संदिग्ध पकड़े
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। महाराव भीम सिंह (एमबीएस) अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही जेब तराशी की शिकायतों के बीच गुरुवार को सुरक्षा गार्डों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दोनों युवक अस्पताल में मरीजों की कतार और पर्ची काउंटर के आसपास संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए थे।

अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की जेब काटने की शिकायतें मिलने के बाद सुरक्षा कर्मी सतर्क थे। गुरुवार को ओपीडी और पर्ची काउंटर के पास काफी भीड़ थी। इसी दौरान दो युवक लगातार मरीजों की लाइन के आसपास घूमते दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोककर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान दोनों युवक संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके और उनके जवाबों में विरोधाभास नजर आया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और अस्पताल परिसर स्थित नयापुरा पुलिस चौकी लेकर पहुंचे।

नयापुरा पुलिस चौकी इंचार्ज धनराज चौकीदार ने बताया कि दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों का अस्पताल में पहले हुई जेब तराशी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज और पूर्व की घटनाओं से भी कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: