ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

148.86 करोड़ की कैंसर यूनिट से हाड़ौती को मिलेगी बड़ी चिकित्सा सुविधा

भाजपा जिला महामंत्री महावीर प्रसाद नायक बिल्लू ने जताया आभार, कोटा में ही कैंसर मरीजों को अत्याधुनिक उपचार मिलने की उम्मीद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
148.86 करोड़ की कैंसर यूनिट से हाड़ौती को मिलेगी बड़ी चिकित्सा सुविधा
148.86 करोड़ की कैंसर यूनिट से हाड़ौती को मिलेगी बड़ी चिकित्सा सुविधा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। कोटा मेडिकल कॉलेज में 148.86 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कैंसर यूनिट के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा कोटा जिला महामंत्री महावीर प्रसाद नायक बिल्लू ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इसे कोटा और हाड़ौती के लिए चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सौगात बताया।

महावीर प्रसाद नायक ने कहा कि कैंसर यूनिट शुरू होने के बाद हाड़ौती संभाग के साथ आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों को कैंसर के उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कोटा में ही आधुनिक सुविधाओं के साथ उपचार उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को समय, यात्रा और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कोटा में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा से कोटा मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और मजबूत होगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: