ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर नगर निगम ने शुरू की पहल, परिसर की पूरी सफाई होने तक चलेगा अभियान

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हादसे के घायलों की कुशलक्षेम पूछी, अन्य अस्पतालों में भी सफाई अभियान चलाने की तैयारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर नगर निगम ने शुरू की पहल, परिसर की पूरी सफाई होने तक चलेगा अभियान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर नगर निगम ने शुरू की पहल, परिसर की पूरी सफाई होने तक चलेगा अभियान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में गंदगी की स्थिति सामने आने के बाद नगर निगम ने रविवार को विशेष सफाई अभियान शुरू किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से महापौर अनुसुईया गोस्वामी के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान का शुभारंभ कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर में झाड़ू लगाई तथा जगह-जगह फैले कचरे को एकत्र कर हटाया। नगर निगम के अनुसार, परिसर की पूरी सफाई होने तक अभियान जारी रहेगा।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल उपचार के मंदिर हैं और यहां आने वाले प्रत्येक मरीज तथा उसके परिजन को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। लोकसभा अध्यक्ष के इसी संदेश को आत्मसात करते हुए नगर निगम ने अभियान शुरू किया है।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि ओम बिरला की संवेदनशीलता और लोगों के दुख-दर्द के प्रति उनकी चिंता समाज के लिए प्रेरणादायी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोटा के साथ आसपास के कई जिलों के मरीजों के उपचार का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में यहां स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से सफाई में सहयोग मांगे जाने पर नगर निगम हमेशा तत्पर रहेगा।

उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशों के अनुरूप मेडिकल कॉलेज परिसर की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद शहर के अन्य अस्पतालों में भी सफाई अभियान चलाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।

सफाई के दौरान गूंजे भारत माता की जय के नारे

विशेष सफाई अभियान में स्वच्छता के साथ देशभक्ति का माहौल भी देखने को मिला। महापौर अनुसुईया गोस्वामी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया। इस दौरान परिसर में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और शहर को साफ रखने का संदेश दिया गया।

इमरजेंसी वार्ड में घायलों की कुशलक्षेम पूछी

सफाई अभियान के बाद विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनुसुईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हादसे में घायल मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंगकर्मियों से मरीजों को बेहतर उपचार और उचित देखभाल उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही वार्ड में नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उपचार के साथ स्वच्छ वातावरण भी मिल सके।

इस दौरान पार्षद सुनीता सेन, प्रतिभा सुमन, सुनीता नायक, नंद कंवर हाड़ा, मुकेश शर्मा, आरडी वर्मा, पुरुषोत्तम यादव और सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: