कोटा। न्यू मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी परिसर में उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब एक महिला कार्मिक की खड़ी स्कूटी में साढ़े चार फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया। सांप दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान सांप ने किसी पर हमला नहीं किया।
सूचना मिलने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद स्कूटी में छिपे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को लाडपुरा के जंगल में छोड़ दिया गया। कोबरा के रेस्क्यू होने के बाद परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
