ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

1 और 2 अक्टूबर को जेके लोन ब्लड सेंटर में मेगा रक्तदान शिविर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा संस्थानों में दिलाई जाएगी रक्तदान की शपथ

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
1 और 2 अक्टूबर को जेके लोन ब्लड सेंटर में मेगा रक्तदान शिविर
1 और 2 अक्टूबर को जेके लोन ब्लड सेंटर में मेगा रक्तदान शिविर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में 1 और 2 अक्टूबर को जेके लोन ब्लड सेंटर, कोटा में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का स्लोगन ‘वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी, गिव ब्लड, सेव लाइव्स’ रखा गया है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की है।

चिकित्सा संस्थानों में दिलाई जाएगी शपथ

डॉ. नागर ने बताया कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), यूपीएचसी, जनता क्लिनिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा कार्मिकों एवं संबंधित लोगों को रक्तदान की शपथ दिलाई जाएगी।

इसके साथ ही सभी बीसीएमओ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को शपथ कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने और पात्र व्यक्तियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया गया है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: