ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

मंत्री मदन दिलावर ने उर्मिला बाई को सौंपा चेक, एक लाख रुपए और देने की घोषणा

रामगंजमंडी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला और पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल रहे मौजूद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मंत्री मदन दिलावर ने उर्मिला बाई को सौंपा चेक, एक लाख रुपए और देने की घोषणा
मंत्री मदन दिलावर ने उर्मिला बाई को सौंपा चेक, एक लाख रुपए और देने की घोषणा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

खदान में डूबने से जान गंवाने वाले गोताखोर प्रकाश चंद अहीर के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 11 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। सोमवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री तथा रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला और पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल की मौजूदगी में मृतक की पत्नी उर्मिला बाई को चेक सौंपा।

ग्राम पंचायत हाथियाखेड़ी के बोरिना गांव निवासी प्रकाश चंद अहीर गोताखोर थे। एक खदान में ट्रैक्टर निकालते समय डूबने से उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मंत्री मदन दिलावर ने खदान संचालक एएसआई कंपनी के माध्यम से मृतक की पत्नी को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की घोषणा की थी। इसी के तहत सोमवार को सहायता राशि का चेक सौंपा गया। साथ ही एक लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि भी जल्द देने की बात कही गई।

इस दौरान रामस्वरूप अहीर, अलोद, प्रदीप अहीर, अरलाई, अजय यादव, अलोद, अनिल राठौड़, चेचट और हरीश चौहान, बुरनखेड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: