ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

नाबालिग पर चाकू से हमले का मुख्य आरोपी चार दिन में गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में सीने पर किया था चाकू से वार, स्कूटी से आए थे दो आरोपी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नाबालिग पर चाकू से हमले का मुख्य आरोपी चार दिन में गिरफ्तार
नाबालिग पर चाकू से हमले का मुख्य आरोपी चार दिन में गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा, 2 नवंबर। रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी दिनेश बैरवा को वारदात के चार दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते दो आरोपियों ने नाबालिग को घेरकर उस पर हमला किया था। घटना में उसके सीने पर चाकू से गंभीर चोट आई थी। पुलिस अब मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात खारी बावड़ी निवासी शाकिब बैग बाबा रामदेव मंदिर के पास मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान सुरेंद्र वर्मा और दिनेश बैरवा स्कूटी पर वहां पहुंचे। आरोप है कि सुरेंद्र ने शाकिब के हाथ पकड़ लिए और दिनेश ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में शाकिब लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने डराया-धमकाया और मौके से फरार हो गए।

घायल को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पर्चा बयानों के आधार पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और जांच के आधार पर मुख्य आरोपी दिनेश बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी सुरेंद्र वर्मा की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: