ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा से लापता 15 वर्षीय बालिका हरिद्वार में मिली

मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने तलाशा, दस्तयाबी पर घोषित था 15 हजार रुपए का इनाम

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा से लापता 15 वर्षीय बालिका हरिद्वार में मिली
कोटा से लापता 15 वर्षीय बालिका हरिद्वार में मिली
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय बालिका को मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने हरिद्वार से दस्तयाब किया है। तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर टीम बालिका तक पहुंची। आगे की जांच के लिए उसे कुन्हाड़ी थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। बालिका की दस्तयाबी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 18 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट कुन्हाड़ी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश साखला के निर्देशन और मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी मीनाक्षी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिरों से सूचना जुटाने के साथ तकनीकी अनुसंधान के जरिए बालिका की तलाश की।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को बालिका के हरिद्वार में होने की विश्वसनीय जानकारी मिली। इस पर टीम तत्काल रवाना हुई। संभावित स्थानों पर तलाश के बाद बालिका को दस्तयाब कर कोटा लाया गया।

कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक केशव सिंह, सहायक उपनिरीक्षक श्योजीराग, कांस्टेबल गंजू और कुन्हाड़ी थाने के कांस्टेबल नमोनारायण मीणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: