ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

मुकुंदरा विस्तार में पहली बार जलेगा 25 फीट ऊंचा रावण, तैयारियां अंतिम चरण में

त्रिलोक शर्मा कर रहे पुतले का निर्माण, क्षेत्रवासियों के सहयोग से हो रही तैयारियां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मुकुंदरा विस्तार में पहली बार जलेगा 25 फीट ऊंचा रावण, तैयारियां अंतिम चरण में
मुकुंदरा विस्तार में पहली बार जलेगा 25 फीट ऊंचा रावण, तैयारियां अंतिम चरण में
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के मुकुंदरा विस्तार में इस वर्ष दशहरे पर पहली बार 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। क्षेत्र में पहली बार रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है।

आयोजन से जुड़े कमल प्रजापति ने बताया कि रावण के पुतले का निर्माण त्रिलोक शर्मा कर रहे हैं। आयोजन की तैयारियों में दुर्गेश प्रजापति, दुर्गाशंकर नागर, नितेश, प्रदीप, दीपक सहित क्षेत्रवासी सहयोग कर रहे हैं।

दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण दहन के माध्यम से लोगों को बुराइयों का त्याग कर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की अपील की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: