सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान, मदन दिलावर ने सबसे पहले मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में निभाई भागीदारी
कोटा। कोटा नगर निगम चुनाव-2026 के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे शहर के सभी 100 वार्डों में मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करने के लिए सुबह करीब 6:45 बजे मतदान केंद्र पहुंच गए।
मतदान शुरू होने के साथ ही सुबह 7 बजे मंत्री मदन दिलावर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने मतदान केंद्र से बाहर निकलते हुए विक्ट्री का चिन्ह बनाकर लोगों का अभिवादन किया।
100 वार्डों में हो रहा मतदान
कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव हो रहा है। विभिन्न वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज मतदाता अपने मताधिकार के जरिए करेंगे।
मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने और चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई है।
नगर निगम चुनाव के परिणाम के साथ ही कोटा के 100 वार्डों में कौन-कौन से प्रत्याशी पार्षद चुने जाएंगे, इसका फैसला होगा। मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन औ
