ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा के मतदाताओं ने तोड़ा पिछले चार चुनावों का रिकॉर्ड, 67.66% वोटिंग से बनाया नया इतिहास

सबहेड: परिसीमन के बाद निगम में जुड़े ग्रामीण इलाकों ने बढ़ाया मतदान प्रतिशत, शहर के मुकाबले गांव वाले वार्डों में दिखा ज्यादा उत्साह

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा के मतदाताओं ने तोड़ा पिछले चार चुनावों का रिकॉर्ड, 67.66% वोटिंग से बनाया नया इतिहास
कोटा के मतदाताओं ने तोड़ा पिछले चार चुनावों का रिकॉर्ड, 67.66% वोटिंग से बनाया नया इतिहास
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम चुनाव में इस बार मतदाताओं ने पिछले चार चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ष 2026 के चुनाव में 67.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो वर्ष 2020 के मुकाबले 1.89 प्रतिशत अधिक है। परिसीमन के बाद नगर निगम सीमा में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

इस चुनाव की सबसे दिलचस्प तस्वीर यह रही कि शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों वाले वार्डों में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। गांव से जुड़े वार्डों में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे, जबकि शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम रुचि नजर आई। इससे एक बार फिर यह संकेत मिला कि स्थानीय निकाय चुनावों में ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार के इस्तेमाल को लेकर ज्यादा सक्रिय हैं।

पिछले चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2004 में 58.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2009 में यह बढ़कर 60.53 प्रतिशत पहुंचा। वर्ष 2014 में मतदान में बड़ी छलांग लगी और 67 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इसके बाद 2020 में मतदान प्रतिशत घटकर 65.77 रह गया था।

इस बार मतदाताओं ने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 67.66 प्रतिशत मतदान किया। यानी 2014 के 67 प्रतिशत के पिछले सर्वाधिक मतदान रिकॉर्ड से भी 0.66 प्रतिशत ज्यादा वोट पड़े।

निगम सीमा के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों के जुड़ने से मतदाता संख्या के साथ-साथ मतदान के व्यवहार में भी बदलाव दिखाई दिया है। ग्रामीण वार्डों में अधिक मतदान ने साफ कर दिया कि इस बार चुनावी मुका

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: