ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा नगर निगम चुनाव: वार्ड 6 में सबसे ज्यादा 87%, वार्ड 80 में सबसे कम 49.35% मतदान

सबहेड: 100 वार्डों का वोटिंग रिपोर्ट कार्ड आया सामने, टॉप-5 सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान वाले वार्डों की तस्वीर साफ

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा नगर निगम चुनाव: वार्ड 6 में सबसे ज्यादा 87%, वार्ड 80 में सबसे कम 49.35% मतदान
कोटा नगर निगम चुनाव: वार्ड 6 में सबसे ज्यादा 87%, वार्ड 80 में सबसे कम 49.35% मतदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम चुनाव में मतदान का वार्डवार रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है। शहर के 100 वार्डों में मतदान प्रतिशत में बड़ा अंतर देखने को मिला। सबसे ज्यादा मतदान वार्ड नंबर 6 में 87 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 80 में 49.35 प्रतिशत रहा।

अंतिम मतदान आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा मतदान वाले टॉप-5 वार्डों में वार्ड 6 पहले स्थान पर रहा। यहां 87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद वार्ड 1 में 85.95 प्रतिशत, वार्ड 8 में 85.61 प्रतिशत, वार्ड 10 में 82.62 प्रतिशत और वार्ड 2 में 81.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दूसरी ओर कम मतदान वाले वार्डों में वार्ड 80 सबसे नीचे रहा। यहां आधे से भी कम, 49.35 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। वार्ड 68 में 53.26 प्रतिशत, वार्ड 57 में 55.14 प्रतिशत, वार्ड 71 में 55.87 प्रतिशत और वार्ड 84 में 56.11 प्रतिशत मतदान हुआ।

टॉप-5 सबसे ज्यादा मतदान

वार्ड 6 — 87.00 प्रतिशत

वार्ड 1 — 85.95 प्रतिशत

वार्ड 8 — 85.61 प्रतिशत

वार्ड 10 — 82.62 प्रतिशत

वार्ड 2 — 81.65 प्रतिशत

टॉप-5 सबसे कम मतदान

वार्ड 80 — 49.35 प्रतिशत

वार्ड 68 — 53.26 प्रतिशत

वार्ड 57 — 55.14 प्रतिशत

वार्ड 71 — 55.87 प्रतिशत

वार्ड 84 — 56.11 प्रतिशत

वार्डवार आंकड़े बताते हैं कि एक ओर कुछ वार्डों में मतदान को लेकर जबर्दस्त उत्साह रहा, वहीं कई वार्डों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत काफी कम रहा। अब चुनाव परिणाम में यह देखना दिलचस्प होगा कि ज्यादा और कम मतदान वाले वार्डों में इसका असर किस तरह दिखाई देता है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: