ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा निगम में 35 सीटों पर महिलाएं, भाजपा की 19 और कांग्रेस की 14 जीतीं

दो निर्दलीय महिलाएं भी पहुंचीं सदन, पिछली बार 150 वार्डों में थीं 53 महिला पार्षद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा निगम में 35 सीटों पर महिलाएं, भाजपा की 19 और कांग्रेस की 14 जीतीं
कोटा निगम में 35 सीटों पर महिलाएं, भाजपा की 19 और कांग्रेस की 14 जीतीं
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम चुनाव में इस बार 100 में से 35 वार्डों में महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इनमें भाजपा की 19, कांग्रेस की 14 और दो निर्दलीय महिला पार्षद शामिल हैं। नए निगम सदन में महिलाओं की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत रहेगी। यानी हर तीन पार्षदों में करीब एक महिला होगी।

भाजपा की विजेता महिलाओं में अनुसूया गोस्वामी, सीमा चौधरी, प्रतिभा सुमन, दीपिका शर्मा, संजना झमटानी और प्रमीला वर्मा शामिल हैं। कांग्रेस से अनीता भील, आईना महक, संजीदा बानो, सारिका वर्मा, भावना पुरस्वानी और निर्मला गुर्जर ने जीत हासिल की है। दो महिलाओं ने निर्दलीय चुनाव जीतकर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

वार्ड घटे, प्रतिनिधित्व का अनुपात लगभग बरकरार

पिछले चुनाव में कुल 150 वार्डों में 53 महिलाएं पार्षद चुनी गई थीं। तब सदन में उनकी हिस्सेदारी करीब 35.33 प्रतिशत थी। इस बार वार्डों की संख्या घटकर 100 होने पर 35 महिलाएं जीती हैं और हिस्सेदारी 35 प्रतिशत रही है। इस तरह महिला पार्षदों की संख्या भले ही कम हुई हो, लेकिन कुल सीटों के अनुपात में उनका प्रतिनिधित्व लगभग बरकरार है।

अब वार्डों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी

चुनाव जीतकर सदन में पहुंचीं महिला पार्षदों के सामने सफाई, पेयजल, सड़क, नालियों और रोड लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी। मतदाताओं की उम्मीद रहेगी कि वे सदन में अपने वार्ड की समस्याएं मजबूती से उठाएं और चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा कराएं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: