कोटा। नगर निगम चुनाव के नतीजों में कोटा के विभिन्न वार्डों से जीत-हार के परिणाम सामने आ रहे हैं।
कई वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित किया है।
वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की कमलेश कुमारी ने जीत दर्ज की। भाजपा की सुमन नायक को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
वार्ड नंबर 19 में भारतीय जनता पार्टी के राकेश सुमन पुटरा विजयी रहे। यहां निर्दलीय प्रत्याशी निखिल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस की आशा जैन तीसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड नंबर 72 में निर्दलीय प्रत्याशी राहुल माथुर जॉनी ने जीत दर्ज की। भाजपा के राजेंद्र चौहान दूसरे स्थान पर रहे।
वार्ड नंबर 45 में पूर्व उप महापौर फरीदुद्दीन कुरेशी उर्फ सोनू कुरेशी ने जीत हासिल की। निर्दलीय प्रत्याशी समीउल्लाह दूसरे स्थान पर रहे।
वार्ड नंबर 48 से कांग्रेस के इनायत हसन विजयी हुए। यहां भाजपा के युसूफ कड़क को हार का सामना करना पड़ा।
वार्ड नंबर 47 में भाजपा की नीतू कंवर ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी जमुना बाई चुनाव हार गईं।
वहीं वार्ड नंबर 9 से देवेंद्र कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। कांग्रेस के कमल गहलोत को हार का सामना करना पड़ा।
इन परिणामों के सामने आने के बाद कोटा नगर निगम में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रदर्शन को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होती जा रही है।
