ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

रसीद काटने में भेदभाव का आरोप, व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

कुछ दुकानों की रसीदें काटीं, बाकी व्यापारियों को निगम के चक्कर लगाने का आरोप; समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रसीद काटने में भेदभाव का आरोप, व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
रसीद काटने में भेदभाव का आरोप, व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम में दुकानों की पुरानी रसीदें काटने की प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि बोर्ड के फैसले के बाद जिन दुकानदारों के नाम हस्तांतरण किए गए थे, उनमें से कुछ की रसीदें काटी जा रही हैं, जबकि कई दुकानदारों की रसीदें अब तक नहीं काटी गई हैं। इससे व्यापारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

व्यापारियों के अनुसार वे पिछले एक तारीख से लगातार नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं हो रहा। आरोप है कि जुड़ा मार्केट की कुछ दुकानों की रसीदें काट दी गईं, जबकि अन्य दुकानदारों को अलग-अलग कमरों में भेजकर प्रक्रिया पूरी कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने सवाल उठाया कि यदि तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से रसीदें काटने में परेशानी है तो सभी दुकानदारों की रसीदें रोकने के बजाय कुछ दुकानों की रसीदें क्यों काटी जा रही हैं। व्यापार महासंघ के बाजार अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारी अपनी मांग लेकर निगम अधिकारियों के पास पहुंचे और लंबित रसीदें जल्द काटने की मांग की।

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मांग को लेकर आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: