ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा नागरिक सहकारी बैंक की 62वीं आमसभा में 62 हजार सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश की घोषणा

65 नवनिर्वाचित पार्षद और बैंक के 51 वरिष्ठ सदस्य सम्मानित, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे मुख्य अतिथि

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा नागरिक सहकारी बैंक की 62वीं आमसभा में 62 हजार सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश की घोषणा
कोटा नागरिक सहकारी बैंक की 62वीं आमसभा में 62 हजार सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश की घोषणा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा नागरिक सहकारी बैंक की 62वीं आमसभा एवं सम्मान समारोह रविवार को झालावाड़ रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। समारोह में शहर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैंक के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

आमसभा में 29 सितंबर 2025 को आयोजित पिछली आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन, बैलेंस शीट, लाभ-हानि खाते और अंकेक्षण पत्र का अनुमोदन किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट को भी स्वीकृति दी गई।

बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा नागरिक सहकारी बैंक जनता का बैंक है और सदस्यों का विश्वास इसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि बैंक के करीब 62 हजार सदस्यों के लिए 10 प्रतिशत लाभांश की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि बैंक वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सदस्य हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रगति कर रहा है।

समारोह में शहर के 65 नवनिर्वाचित पार्षदों तथा बैंक के 51 वरिष्ठ सदस्यों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बैंक की प्रबंध संचालक बीना बैरवा ने किया।

आमसभा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, महापौर अनुसूईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित जनप्रतिनिधि एवं बैंक से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रबंध संचालक बीना बैरवा ने बैंक की वित्तीय स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में बैंक की सदस्य संख्या 62,059 रही। इस दौरान शेयर पूंजी 1,513.55 लाख रुपए, जमा राशि 84,536.30 लाख रुपए और ऋण बकाया 38,165.59 लाख रुपए रहा। बैंक का नेट एनपीए 1.98 प्रतिशत रहा, जबकि वर्ष के दौरान बैंक ने 382.18 लाख रुपए का लाभ अर्जित किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: